फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police arrested five accused with hand grenade pistol and magazine in Jagraon

पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम: हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल, मैगजीन... पांच आरोपी गिरफ्तार, एक लाख में डील, क्या था मकसद

Sun, 24 Aug 2025 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Aug 2025 05:35 PM IST
सार

पंजाब में बड़ी साजिश की फिराक में घूम रहे पांच बमदाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। आरोपियों के कब्जे से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल, मैगजीन बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी साजिश नाकाम हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested five accused with hand grenade pistol and magazine in Jagraon
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जन सिंह उर्फ ताज उर्फ चाटू, मनप्रीत सिंह, अमजद मसीह उर्फ बैनी, साजन और बलराज सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना अर्जन सिंह उर्फ ताज उर्फ चाटू है। डीएसपी इंदरजीत सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों में अर्जन सिंह उम्र में सबसे छोटा है, लेकिन अपराध की दुनिया में खासा सक्रिय है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें विदेश से नकोदर के एक दुकानदार को निशाना बनाने का टारगेट मिला था। इस वारदात के लिए उन्हें मात्र एक लाख रुपये मिलने वाले थे। पुलिस को शक है कि आरोपी सिधवां बेट क्षेत्र में भी कोई वारदात करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामला पुलिस पर गोली चलाने का है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। इससे विदेशी हैंडलर और उसके गैंग के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों के कुछ साथी और भी हैं। जिन्होंने अर्जन को हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस अब आठ दिनों के रिमांड दौरान एक एक लिंक तलाश करेगी।


ऐसे पकड़े गए बदमाश 
सिधवां बेट के गांव जंडी में पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया था। लेकिन गाड़ी चला रहे आरोपी ने कार को भगाने की कोशिश की। तभी पुलिस कर्मी ने गाड़ी के फ्रंट शीशे पर जोर से डंडा मारा, जिससे गाड़ी का सतुलंन बिंगड़ गया और वह पेड़ टकरा कर रुक गई। इसी दौरान आरोपी अमजद मसीह ने गाड़ी से उतर कर पुलिस कर्मी पर गोली चला दी। जोकि उसकी पगड़ी में जाकर लगी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed