{"_id":"68762258684373840a01e015","slug":"pakistani-citizen-crossed-border-and-come-india-bsf-caught-him-at-gurdaspur-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सरहद लांघ भारत पहुंचा पाकिस्तानी नागरिक, न वीजा न कोई दस्तावेज, बीएसएफ ने पकड़ा तनवीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सरहद लांघ भारत पहुंचा पाकिस्तानी नागरिक, न वीजा न कोई दस्तावेज, बीएसएफ ने पकड़ा तनवीर
Tue, 15 Jul 2025 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:11 PM IST
सार
न वीजा न कोई दस्तावेज और सरहद लांघ भारत पहुंच गया पाकिस्तानी नागरिक। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर क्रॉस कर पाक नागरिक गुरदासपुर के सरहदी इलाके से इंडिया आ गया। बीएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर क्रास कर पाकिस्तानी नागरिक भारत आ पहुंचा। हालांकि उसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तानी नागरिक का नाम तनवीर कलान है। तनवीर के पास न कोई वीजा है और न ही कोई ऐसा दस्तावेज जिससे वह भारत आ सके।
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर सीमावर्ती इलाके में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को बिना वीजा और परमिशन के भारत में प्रवेश होने के आरोप में काबू किया है। यह कार्रवाई चौकी नंबर 58, बटालियन बीएसएफ द्वारा बीओपी चौतरां पोस्ट पर की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान तनवीर कलान पुत्र टरीगर निवासी देनकला शक्करगढ़ (नारोवाल) पाकिस्तान के रूप में हुई है। उसने कोई भी अधिकारिक परमिशन के बिना भारत-पाक सीमा पार की। इसके तहत उस पर 3-34-20 आईपी एक्ट और 14ए फारेन एक्सचेंज (रेगुलेशन) एक्ट 1973 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तनवीर को भारत वाली साइड में संदिग्थ हालात में काबू किया गया। इसके बाद उसे पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अगले स्तर पर चल रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिरकार तनवीर भारत में किस मकसद से दाखिल हुआ था।
विज्ञापन