{"_id":"6876337806e606b7ae0877b7","slug":"only-son-of-his-parents-died-in-collision-between-two-cars-in-bathinda-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, मां-बाप का इकलौता बेटा था राजवीर, बठिंडा में हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Accident: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, मां-बाप का इकलौता बेटा था राजवीर, बठिंडा में हादसा
Tue, 15 Jul 2025 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:24 PM IST
सार
बठिंडा में दो कारों की टक्कर में माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजवीर सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गांव अबलू खुराना जिला श्री मुक्तसार साहिब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में दो कारों की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसा बादल रोड पर स्थित गांव घुद्दा के पास सोमवार रात को हुआ है। रात के समय सड़क पर गलत साइड खड़ी कार से पीछे से आ रही दूसरी कार की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजवीर सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गांव अबलू खुराना जिला श्री मुक्तसार साहिब के तौर पर हुई है। राजवीर सिंह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वहीं इस घटना में दोनों कारों में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
थाना नंदगढ़ के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि राजवीर सिंह और गुरजीत सिंह सोमवार रात को अपनी कार से बठिंडा से अपने गांव जा रहे थे। रात में बारिश के कारण सड़क पर जलभराव होने की वजह से वे गांव घुद्दा के पास रुक गए। इसी दौरान गांव जंगीराणा निवासी खुशप्रीत सिंह और गांव बंबीहा निवासी गगनदीप सिंह भी बठिंडा से गांव जंगीराणा आ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजवीर सिंह ने अपनी कार सड़क की गलत साइड में खड़ी कर दी थी, जिसके कारण दूसरी कार में सवार खुशप्रीत सिंह की कार ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर में राजवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक राजवीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक राजवीर सिंह के परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन