फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   NIA team and army experts reached the house of the accused to investigate the Bathinda blast case

बठिंडा ब्लास्ट मामला: घर पर पहुंची एनआईए टीम और सेना एक्सपर्ट... आरोपी युवक का जम्मू से क्या है कनेक्शन?

Tue, 16 Sep 2025 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Sep 2025 05:45 PM IST
सार

बठिंडा के गांव जीदा में घर पर हुए बम ब्लास्ट मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम और सेना एक्सपर्ट पहुंचे। वहीं आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह का जम्मू के कठुआ में भी कनेक्शन निकला है। 

विज्ञापन
NIA team and army experts reached the house of the accused to investigate the Bathinda blast case
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव जीदा में केमिकल से बम बनाते समय हुए ब्लास्ट मामले की जांच के लिए मंगलवार को एनआईए की टीम आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह के घर पहुंची। जहां पर टीम ने जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सेना एक्सपर्ट भी वहां पर पहुंचे थे। इसकी पुष्टि डीएसपी भुच्चो ने की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक गुरप्रीत जम्मू के कठुआ जाने वाला था। उसके घर से कठुआ की ट्रेन टिकट भी मिली है। 

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि मंगलवार को एनआईए की टीम उक्त घर में जांच करने पहुंची थी। घर पर हर सामान की बारिकी से चांज की गई। इसके अलावा सेना एक्सपर्ट भी जांच करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बम किस केमिकल से कैसे एवं किस मकसद से बनाए जा रहे थे, इसके लिए पूरी गहराई से जांच की जा रही है। इसी मकसद से ही एनआईए की टीम पहुंची हुई है। सेना एक्सपर्ट की सहायता इसलिए ली जा रही है क्योंकि उनको ऐसे मामलों में हर एक पहलू की गहन जानकारी होती है। इसके अलावा एम्स बठिंडा में भर्ती घायल युवक गुरप्रीत सिंह से लगातार पंजाब पुलिस की टीम एवं एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग नौ दिन पहले गांव जीदा में युवक गुरप्रीत सिंह जब अपने घर के कमरे में केमिकल से बम बना रहा था तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गया था। परिवार वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान उसका एक हाथ काटना पड़ा है। 

इसके बाद उसी दिन शाम के समय जब गुरप्रीत का पिता कमरे की सफाई कर रहा था तो फिर एक और ब्लास्ट हो गया। जिसमें उसके पिता जगतार सिंह भी घायल हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने युवक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। बीते दिनों जब बम निरोधक टीम उक्त घर में जांच कर रही थी तो बम समग्री नष्ट करते समय माइनर ब्लास्ट भी हुआ था। जिस कारण अब पुलिस को सेना की सहायता लेनी पड़ रही है।


सूत्रों की मानें तो उक्त युवक से जम्मू के कठुआ की एक पुलिस टीम भी पूछताछ कर रही है। क्योंकि आरोपी युवक ने कठुआ जाने के लिए एक टिकट बुक करवाई थी। इसकी जांच चल रही कि आखिर युवक ने कठुआ में किसके पास किस मकसद से जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed