फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Municipal corporation inspector robbed while on duty in Barnal

बरनाला में लूट: ड्यूटी पर तैनात निगम इंस्पेक्टर को दो नकाबपोश बदमाशों ने लुटा, मारने की कोशिश; भागकर बचाई जान

Mon, 15 Dec 2025 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 06:18 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में नकाबपोश लुटेरों ने नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उन्हें मारने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Municipal corporation inspector robbed while on duty in Barnal
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को भी लुटेरे निशाना बनाने लगे हैं। बीती रात नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर पर दो नकाबपोश लुटेरों ने हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना शहर के घनी आबादी वाले इलाके में हुई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पीड़ित सैनेटरी इंस्पेक्टर अंकुश कुमार ने बताया कि वह पंचायत समिति चुनाव को वोटिंग ड्यूटी के लिए रात करीब 10 बजे स्कूटर पर अपने घर से एसडी कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनका पर्स छीन लिया। लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने मोबाइल और अन्य सामान भी छीनने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर बरनाला टी बेनिथ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने एसएसपी बरनाला से बातचीत की है और शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था व पीसीआर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि सैनेटरी इंस्पेक्टर अंकुश कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed