फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mother and son running illegal liquor factory in Jagraon

Punjab: मां-बेटों ने घर में खोल दी शराब फैक्टरी... नजारा देख पुलिस भी दंग, भट्ठी, ड्रम और तीन हजार लीटर शराब

Tue, 27 May 2025 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 06:53 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी को चला रहे थे।

विज्ञापन
Mother and son running illegal liquor factory in Jagraon
अवैध शराब - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब में जहरीली शराब में कई लोगों की मौत की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अमृतसर के मजीठा में 27 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। वहीं लुधियाना में तीन दोस्तों की भी जान चली गई थी। बावजूद सूबे में नकली शराब का धंधा खूब फल फूल रहा है। 

विज्ञापन


लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी को चला रहे थे। जगरांव के सिधवां बेट क्षेत्र के गांव परजिया विहारीपुर में पुलिस ने एक घर रेड कि तो पुलिस भी दंग रह गई। घर में अवैध शराब फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला और उसका एक बेटा फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला राजो बाई और उसके बेटे कुलदीप सिंह और हर्षदीप सिंह अपने घर में अवैध शराब बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 3 हजार लीटर लाहन और 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने लाहन को वहीं नष्ट कर दिया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम, भट्ठी और गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिधवां बेट के एएसआई राज कुमार के मुताबिक, वे पुलिस टीम के साथ गांव अबूपुरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसकी मां राजो बाई और भाई हर्षदीप सिंह मौके से फरार हो गए। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वे अपने गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी अवैध शराब की सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद लुधियाना देहात की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कई अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed