फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man murdered after dispute in Moga

मोगा में हत्या: पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुआ विवाद, शरीर पर चढ़कर पीटा; चार पर केस दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 01:55 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Wed, 30 Sep 2026 01:55 PM IST
सार

मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि सनबीर सिंह उर्फ निक्कू और गुरशरण सिंह उर्फ शरना ने उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने केवल सिंह के शरीर पर चढ़कर पैरों से उन्हें पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Man murdered after dispute in Moga
मोगा में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव बघेलेवाला में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन




मृतक की पहचान केवल सिंह निवासी बघेलेवाला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि सनबीर सिंह उर्फ निक्कू और गुरशरण सिंह उर्फ शरना ने उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने केवल सिंह के शरीर पर चढ़कर पैरों से उन्हें पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बयान के अनुसार, जब हरजिंदर सिंह अपने पिता को बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


परिवार के अनुसार, पेड़ की डाल काटने से रोकने को लेकर आरोपियों के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। शिकायत में सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह पर भी आरोपियों को शह देने के आरोप लगाए गए हैं। थाना सदर मोगा पुलिस ने सनबीर सिंह उर्फ निक्कू, गुरशरण सिंह उर्फ शरना, सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed