फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl along with her new boyfriend threw her old lover into canal in Halwara

Punjab: प्रेमी को मारने की साजिश...GF की दूसरे युवक से सेटिंग, नए आशिक के साथ मिल पुराने को नहर में फेंका

Sun, 22 Jun 2025 01:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 01:02 PM IST
सार

युवती ने अपने प्रेमी को जान से मारने की साजिश रच डाली। युवती ने नए आशिक के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को मारने की नीयत से उसे नहर में फेंक दिया और दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन
Girl along with her new boyfriend threw her old lover into canal in Halwara
प्रेमी को मारने की साजिश। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पिछले कुछ समय से पत्नियों द्वारा पति की हत्या करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। देश के अलग- अलग राज्यों से ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनसे देश हिल गया है। मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम द्वारा पति की हत्या की घटना ने देश तो झकझोर दिया है। 

विज्ञापन


पंजाब में भी ऐसा मिलता जुलता मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को मारने का प्लान बनाया। युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या की साजिश रची लेकिन गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। 
विज्ञापन


लुधियाना के हलवारा के गांव जोधां में एक युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी को जान से मारने की नियत से नहर के गहरे पानी में फेंक दिया। समय रहते राहगीरों ने नहर में कूद युवक को बाहर निकाल लिया। उक्त युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जोधां पुलिस ने पीड़ित हरकीरत सिंह की शिकायत पर युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जसलीन कौर और जसकरन सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकीरत सिंह ने बताया कि उसकी जसलीन कौर से इंस्टाग्राम पर लंबे समय से दोस्ती थी। दो दिन पहले जसलीन ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वो जोधां पहुंचा, वहां पहले से एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। जसलीन ने उसे बातों में उलझा कर उससे मोबाइल ले लिया। इसी दौरान कार का दरवाजा खोलकर एक युवक कार की सीट पर आ बैठा। 


हरकीरत के अनुसार वह जसकरन सिंह था, जो उनके साथ स्कूल में पढ़ता था। जसलीन से जसकरन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि दोनों की पिछले नौ माह से बातचीत चल रही थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने हरकीरत पर हमला कर उसे नहर में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बचा लिया। आरोपी जसलीन कौर गांव सीलोआणी और जसकरन सिंह गांव जट्टपुरा का निवासी है। थाना जोधा के एएसआई काबल सिंह के अनुसार पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed