फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   FIR against singer Badshah in Batala over new song Velvet Flow

बॉलीवुड सिंगर बादशाह पर FIR: पंजाब में रैपर के नए गाने 'वेलवेट फ्लो' पर बवाल, क्यों ईसाई समाज कर रहा विरोध?

Wed, 30 Apr 2025 08:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Apr 2025 08:52 PM IST
सार

पंजाब के बटाला के थाना किला लाल सिंह में बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में जिला प्रधान ग्लोबल क्रिश्चयन एक्शन कमेटी ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
FIR against singer Badshah in Batala over new song Velvet Flow
सिंगर बादशाह पर एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह का नया गाना विवादों में आ गया है। उनके इस गाने की वजह से सिंगर की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बादशाह के नए गाने वेलवेट फ्लो को लेकर पंजाब में विरोध हो रहा है। ईसाई समाज ने गाने में कहे शब्दों पर आपत्ति जताते हुए गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


पंजाब के बटाला के थाना किला लाल सिंह में बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना किला लाल सिंह में मैनूयल मसीह निवासी बालेवाल जिला प्रधान ग्लोबल क्रिश्चयन एक्शन कमेटी ने पुलिस को शिकायत दी है कि बॉलीवुड गायक बादशाह का एक गीत वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ है, जिसमें बाइबल की समूलियत की बात अश्लील शब्दों वाले गीत में इस्तेमाल की गई है। इतना ही नहीं गाने में चर्च की पवित्र जगह को डर और खौफ वाली जगह बताने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि बादशाह का यह पूरा गीत ही अश्लील शब्दों से भरा हुआ है। ऐसा करके बादशाह ने इसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस संबंध में थाना किला सिंह में बादशाह के खिलाफ का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में भी पुलिस को शिकायत
इससे दो दिन पहले जालंधर में ईसाई समुदाय के लोगों ने बादशाह के इसी गाने को लेकर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाते हुए सिंगर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने गीत के पहले पैराग्राफ में चर्च और बाइबल को लेकर बोली शब्दावली पर आपत्ति जताई है। जालंधर कैंट क्रिश्चियन मूवमेंट के धार्मिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर गौरव मसीह गिल ने कहा कि उनहोंने बादशाह का गीत वेलवेट फ्लो सुना तो उसमें बादशाह ने कहा है कि 'घर लगे चर्च और पासपोर्ट है बाइबल'।

ईसाई समुदाय में रोष
पूरा गाना अश्लील शब्दों से भरा हुआ है। इस गाने में बादशाह ने आपत्तिजनक शब्दों से बाइबल और चर्च के नाम का उल्लेख किया है। इससे ईसाई समुदाय में रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस बादशाह को गिरफ्तार कर गाने को इंटरनेट मीडिया से हटवाए।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें: हिमाचल नंबर की थार का पंजाब में तांडव: महिला दौड़ा रही थी... बाइक सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, चली गई युवक की जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed