{"_id":"68396f07dca8f9d9260071cc","slug":"family-attacked-in-firozpur-firing-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: सोशल मीडिया पर मैसेज डाल युवती को करता था तंग, शिकायत करने पर परिवार पर बोला हमला; फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur: सोशल मीडिया पर मैसेज डाल युवती को करता था तंग, शिकायत करने पर परिवार पर बोला हमला; फायरिंग
Fri, 30 May 2025 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 02:10 PM IST
सार
गुरविंदर सिंह युवती को सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर तंग करता था। इसी बात की शिकायत उसके परिजनों से की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रात को घर पर हमला बोल दिया और गोलियां भी दागी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में परिवार पर हमला
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजपुर के गांव वाघे वाला में एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर एक युवती को तंग करता था। इस संबंधी उसके परिजनों ने शिकायत की थी। इसी बात को लेकर वीरवार रात आरोपी हथियारों और असलहा के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने तेजधार हथियार से परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने गोलियां भी दागी।
गुरपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता और घर की महिलाएं जख्मी हुईं हैं। जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्हीं के गांव का गुरविंदर सिंह उनकी बहन को सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर तंग करता था। इसी बात की शिकायत उसके परिजनों से की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रात को उनके घर पर हमला बोल दिया और गोलियां भी दागी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आरोपी आपराधिक मामलों में संलिप्त है और यह गलत काम भी करते हैं।