फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fake police team robbed vegetable vendor of 2.15 lakh rupees in Kotakpura

Punjab: 'तुम्हारी कार में ड्रग्स है, तलाशी लेनी है', सब्जी कारोबारी के साथ हुई 2.15 लाख रुपये की लूट

Tue, 09 Dec 2025 09:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Dec 2025 09:06 PM IST
सार

पंजाब के कोटकपूरा में सब्जी कारोबारी के साथ 2.15 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई है। वारदात को चार शातिरों ने अंजाम दिया। शातिरों ने खुद को पुलिस बताकर कारोबारी को डराया कि तुम्हारी कार की तलाशी लेनी है और लूट कर फरार हो गए।  

विज्ञापन
Fake police team robbed vegetable vendor of 2.15 lakh rupees in Kotakpura
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोटकपुरा के गांव कोहारवाला से सब्जी कारोबारी से लाखों रुपये की लूट हुई है। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले कार सवार चार शातिरों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया। सब्जी कारोबारी से 2.15 लाख रुपये लूट कर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने कारोबारी की कार को रोककर तलाशी के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोहरवाला निवासी कारोबारी कुलवंत सिंह ने मंगलवार को गांव हरीनौ स्थित एचडीएफसी बैंक से 2.15 लाख रुपये निकाले थे। यह राशि उन्हें सब्जी किसानों को भुगतान करनी थी। कुलवंत सिंह जब अपनी कार से गांव से वाडा दराका रोड पर खेतों की ओर जा रहे थे, तभी एक अन्य कार में सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवाया। आरोपियों की कार पर पंजाब पुलिस का स्टीकर लगा था। 
विज्ञापन


शातिरों ने सब्जी कारोबारी को बताया कि वह पंजाब पुलिस के मुलाजिम हैं। उन्होंने कुलवंत सिंह से कहा कि तुम्हारी कार में नशा (ड्रग्स) है, इसलिए कार की तलाशी लेनी है। कार की तलाशी का बहाना बनाकर आरोपी उनसे नकदी छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित कुलवंत सिंह ने आरोपियों की कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार और थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरांदित्ता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed