फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Kapurthala accused injured by police bullet two arrested

कपूरथला में मुठभेड़: बदमाशों ने भागने की कोशिश... गोली लगने से एक घायल, हथियारों की रिकवरी के लिए गई थी पुलिस

Fri, 11 Jul 2025 01:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

कपूरथला में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। बदमाशों ने भागने की कोशिश तो पुलिस ने फायर किया। गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ है। बदमाशों को हथियारों की रिकवरी के लिए पुलिस टीम ढिलवां क्षेत्र में गई थी।

विज्ञापन
Encounter in Kapurthala accused injured by police bullet two arrested
घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी गौरव तूरा व अन्य मुलाजिम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। कपूरथला के ढिलवां इलाके में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। डीएसपी सबडिवीजन भुलत्थ करनैल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पूरे मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी खुलासा करेंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बीते दिन कपूरथला पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने ढिलवां क्षेत्र में पुलिस टीम आरोपियों को लेकर शुक्रवार सुबह पहुंची थी। वहीं उक्त बदमाश पुलिस को चकमा देकर जब भागने लगे तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए फायर किया। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि कुछ दिन पहले ढिलवां टोल प्लाजा पर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके तहत पुलिस को वीरवार को उस समय सफलता मिली, जब फायरिंग मामले में शामिल मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह निवासी कत्थूनंगल और उसके साथी दलजीत सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन लोगों ने भारी मात्रा में असलहा मंड ढिलवां में छुपा कर रखा है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस दोनों को मंड ढिलवां में असलहा की रिकवरी के लिए लेकर आई। इस दौरान जब पुलिस ने असलहा रिकवर कर लिया तो इनमें से एक बदमाश ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस और बदमाश हाथापाई भी हुई। पुलिस की गिरफ्त से भागे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने फायरिंग की और गोली एक बदमाश की टांग पर लगी और वह जख्मी होकर वहीं गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों को दोबारा से पकड़ लिया गया है। इन पर अलग से केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी रमनदीप पर कत्ल, इरादा कत्ल, आर्म्स एक्ट के तहत 13 केस दर्ज हैं। इनके दो साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। इन दोनों की निशानदेही पर भारी मात्रा में असलहा की खेप बरामद की गई है, जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed