फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dispute erupted over playing music on DJ during wedding in Moga groom brother shot

Punjab: शादी समारोह में धायं-धायं... डीजे पर गाना चलाने पर विवाद, दूल्हे के भाई को लगी गोली, मच गया हड़कंप

Mon, 15 Dec 2025 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 06:02 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में शादी समारोह के दौरान गोलियां चली। एक गोली दूल्हे के भाई को लग गई, जिससे वह घायल हो गया और उसका इलाज फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

विज्ञापन
Dispute erupted over playing music on DJ during wedding in Moga groom brother shot
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी से पहले आयोजित जागो कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में एक युवक ने गोलियां चला दीं। इस घटना में दूल्हे के ममेरा भाई (मामा के बेटे) को गोली लग गई। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल युवक को पहले मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गांव खोसा निवासी सनी ने बताया कि उसका दोस्त आकाशदीप सिंह (26 वर्ष) ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें ढोने का काम करता है। वह शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। आकाशदीप की बुआ कोटइसे खां में रहती हैं, जिनके बेटे सागर की शादी तय थी। इसी सिलसिले में 14 दिसंबर को जागो और डीजे कार्यक्रम रखा गया था। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सभी युवक शराब के नशे में डीजे पर गानों पर नाच रहे थे। इसी बीच आकाशदीप ने डीजे संचालक से अपनी पसंद का गाना चलाने को कहा। इस पर वहां मौजूद मनी उर्फ विलियम नामक युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विलियम ने गुस्से में आकर दो गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली आकाशदीप के घुटने में लगकर आर-पार हो गई। घायल आकाशदीप को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा लाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना कोटइसे खां के एसएचओ जनक राज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। घायल या उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पुलिस टीम फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed