{"_id":"68763c2e357e056ed70fe385","slug":"accused-attack-on-elderly-woman-and-looted-her-jewellery-in-abohar-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: मालिश के बहाने घर में घुसा व्यक्ति, बुजुर्ग महिला पर हमला... और लूट ले गया गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: मालिश के बहाने घर में घुसा व्यक्ति, बुजुर्ग महिला पर हमला... और लूट ले गया गहने
Tue, 15 Jul 2025 05:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Jul 2025 05:02 PM IST
सार
अबोहर की सुंदर नगरी गली में एक व्यक्ति बुजुर्ग दंपत्ति के घर मालिश करने के बहाने से घुस आया और महिला पर हमला कर उससे गहने लूटकर ले गया। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग महिला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अबोहर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर लुटेरा सोने के गहने लेकर फरार हो गया। घटना सोमवार सुबह की है। अबोहर की सुंदर नगरी गली में एक व्यक्ति बुजुर्ग दंपत्ति के घर मालिश करने के बहाने से घुस आया और महिला पर हमला कर उससे गहने लूटकर ले गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास के कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
सुंदर नगरी गली नंबर 11 में रहने वाले विनोद सचदेवा (72) काफी बीमार रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी कैलाश रानी भी बुजुर्ग हैं और दोनों अकेले इस घर में रहते हैं, जबकि उनका बेटा पठानकोट में परिवार सहित रहता है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक व्यक्ति ने आकर उनके घर का दरवाजा खटकाया और एक प्रसिद्ध धार्मिक बाबा का नाम लेकर कहा कि उनके सेवादारों ने ही उन्हें विनोद सचदेवा की मालिश के लिए भेजा है, जिससे वह ठीक हो जाएंगे। इस पर महिला कैलाश रानी ने दरवाजा खोल दिया और अंदर आकर व्यक्ति विनोद सचदेवा की मालिश करने लगा। कैलाश रानी को यह कहकर सोने की वस्तु पानी में डालकर पानी गर्म करने को कहा कि सोने का पानी पिलाने से वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। जैसे ही वह रसोई में पानी गर्म रही थी तो उक्त व्यक्ति रसोई में गया और महिला को कोई वस्तु सुंघा कर बेहोश करने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो व्यक्ति ने उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर सोने का कड़ा, टॉप्स व बालियां निकाली और वहां से भाग निकला। महिला कैलाश रानी ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। किसी तरह महिला ने अपने आस पड़ोस में के लोगों को सूचित किया, जिसके बाद इस घटना का पता चला।
विज्ञापन