{"_id":"6a3f6ecc585096f1f200b415","slug":"crackdown-on-cross-border-illegal-arms-smuggling-network-four-arrested-pistols-cartridges-recovered-amritsar-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद
Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों तक सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों तक सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप पहुंचाई जाती थी, जिन्हें आगे विभिन्न आपराधिक तत्वों तक सप्लाई किया जाना था।
इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने, हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार संचालित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।