{"_id":"6717de91500f018814009e0a","slug":"congress-announce-candidates-for-punjab-by-election-amrita-warring-candidate-from-giddarbaha-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Bypolls: कांग्रेस ने चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, राजा वड़िंग की पत्नी को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Bypolls: कांग्रेस ने चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, राजा वड़िंग की पत्नी को बनाया प्रत्याशी
Tue, 22 Oct 2024 10:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:54 PM IST
सार
Punjab Bypolls: कांग्रेस ने मंगलवार देर रात चारों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को भी टिकट दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने मंगलवार देर रात प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिस्ट जारी की है। बरनाला के कुलदीप सिंह ढिल्लों, गिदड़बाहा से अमृता वड़िंग, चब्बेवाल से रंजीत कुमार और डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने गिदड़बाहा सीट से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को टिकट दी है। राजा वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद ये सीट खाली है। अब पार्टी ने उनकी पत्नी को ही यहीं से अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
होशियारपुर के चब्बेवाल सीट पर कांग्रेस ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत कुमार को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। रंजीत ने गत विधानसभा चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था और करीब एक हफ्ते पहले पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के जरिए चंडीगढ़ में गुपचुप कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 1997 में होशियारपुर जिला अदालत में बतौर वकील प्रैक्टिस शुरू करने वाले रंजीत मौजूदा तौर पर जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष हैं। रंजीत ने अपना राजनीतिक जीवन 2002 में बसपा से शुरू किया था और साल 2020 में वह बसपा के प्रदेश महासचिव भी रहे। रंजीत बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा एंड चंडीगढ़ के नामित सदस्य भी रह चुके हैं। वह सच एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य हैं और पर्यावरण के लिए समर्पित संस्था द ग्रीन सोसाइटी के भी सदस्य हैं। जालंधर के अंबेडकर भवन ट्रस्ट के भी वह ट्रस्टी हैं।