{"_id":"68efa6c1c6fde4b7f20d6842","slug":"congress-and-sad-candidates-file-nominations-for-tarn-taran-by-election-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन उपचुनाव: कांग्रेस व शिअद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, तीन ने किया नॉमिनेशन, 21 अक्तूबर आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन उपचुनाव: कांग्रेस व शिअद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, तीन ने किया नॉमिनेशन, 21 अक्तूबर आखिरी तारीख
Wed, 15 Oct 2025 07:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:21 PM IST
सार
तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और शिअद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भर दिया है। ग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की महिला उम्मीदवार सुखविंदर कौर ने रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम तरनतारन के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करती शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की महिला उम्मीदवार सुखविंदर कौर ने रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम तरनतारन के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कंचनप्रीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि अब तक 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 19 अक्तूबर (रविवार) और 20 अक्तूबर (दिवाली) को अवकाश है। इन तिथियों पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। गुरमीत सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि चुनाव 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर, 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज को टिकट दिया है। आप ने हरमीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने हरजीत सिंह संधू पर दांव खेला है। शिअद से अलग हुई पंथक पार्टी ने अभी यहां से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन
सभी बूथों की होगी वेब कास्टिंग
उपचुनाव में 1,95,098 वोटर मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,01,494 पुरुष व 92,240 महिला शामिल हैं। आठ थर्ड जैंडर भी मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए कुल 222 बूथ स्थापित किए गए हैं। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक सभी बूथों पर मतदान की वैब कास्टिंग होगी।