{"_id":"69933c7a028b6f7ae00e3650","slug":"cm-bhagwant-mann-s-health-deteriorates-again-admitted-to-fortis-mohali-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM मान की फिर बिगड़ी तबीयत: फोर्टिस में भर्ती, मोगा रैली में गए थे, चिकित्सकों की निगरानी में मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM मान की फिर बिगड़ी तबीयत: फोर्टिस में भर्ती, मोगा रैली में गए थे, चिकित्सकों की निगरानी में मुख्यमंत्री
Mon, 16 Feb 2026 09:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत फिर से खराब हो गई है। उन्हें फोर्टिस मोहाली में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने सीएम के और टेस्ट करवाने की भी सलाह दी थी और अब यह टेस्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री
- फोटो : @AAPPunjab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही तबीयत बिगड़ने पर सोमवार शाम दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोगा में पार्टी की रैली में शामिल होने के बाद मोहाली पहुंचने पर सीएम मान को सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद ही तकरीबन रात 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले रविवार को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने की बात सामने आई थी जिसके बाद ही उनको एहतियातन मोहाली अस्पताल लाया गया था। अस्पताल स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया था कि मुख्यमंत्री को नियमित जांच के लिए लाया गया। सभी आवश्यक परीक्षण में उनकी स्थिति स्थिर है। अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने सीएम के और टेस्ट करवाने की भी सलाह दी थी और अब यह टेस्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो दिन पहले वह पारिवारिक समारोह में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन