फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chief servant of religious place sentenced to 10 years in prison for misdeed girl in Moga

Punjab: नशेड़ी भाई की फरियाद लेकर डेरे गई युवती से दुष्कर्म... मुख्य सेवादार ने लूटी अस्मत, अब कोर्ट ने सुनाई

Tue, 06 Jan 2026 10:55 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Jan 2026 10:55 AM IST
सार

पंजाब के मोगा की जिला अदालत ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी धार्मिक स्थल के मुख्य सेवादार को 10 साल की सजा सुनाई है। दोषी जगरांव में स्थित डेरा चरण घाट का मुख्य सेवादार बलजिंदर सिंह है। 

विज्ञापन
Chief servant of religious place sentenced to 10 years in prison for misdeed girl in Moga
दोषी बलजिंदर सिंह।  - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा जिला अदालत ने युवती से दुष्कर्म के मामले में धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादार (बाबा) को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 10 साल की सश्रम कैद और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी जगरांव में स्थित डेरा चरण घाट का मुख्य सेवादार बलजिंदर सिंह है। 

विज्ञापन


लगभग दो साल पहले लुधियाना की 25 साल के युवती ने दोषी बलजिंदर सिंह के खिलाफ मोगा की मेहिना पुलिस को शिकायत दी थी। युवती ने बताया था कि जगरांव में डेरा चरण घाट के मुख्य सेवादार बलजिंदर सिंह ने 6 मई 2024 को उसके साथ मोगा के एक होटल में लाकर दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसका परिवार डेरे में जाता था। युवती का भाई नशे का आदी था। भाई को सुधारने के लिए फरियाद लेकर वह डेरे में गई थी। सेवादार ने लड़की को स्पेशल अरदास करवाने की बात कह कर मोगा के होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं डेरे में बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। मोगा की मेहिना पुलिस ने 18 सितंबर 2024 को दोषी बलजिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार की थी। दोषी बलविंदर सिंह के खिलाफ 2 सितंबर 2024 को एक अन्य युवती ने भी लुधियाना में पुलिस को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed