फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three Blinkit delivery boys assaulted in Barnala after asking for payment

पंजाब: बरनाला में पेमेंट मांगने पर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2026 03:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

आरोप है कि डिलीवरी देने के बाद जब कर्मचारियों ने ग्राहक से 3,883 रुपये की पेमेंट मांगी, तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए

विज्ञापन
Three Blinkit delivery boys assaulted in Barnala after asking for payment
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के बरनाला शहर में बाजाखाना रोड पर पार्सल की पेमेंट मांगने को लेकर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी देने के बाद जब कर्मचारियों ने ग्राहक से 3,883 रुपये की पेमेंट मांगी, तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बरनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्लिंकिट के अन्य डिलीवरी बॉय भी अपने साथियों के समर्थन में एकजुट हो गए। कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्टोर मैनेजर की ओर से भी उन्हें उचित सहयोग नहीं मिला। कर्मचारियों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मचारियों ने कहा कि डिलीवरी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि पेमेंट मांगना उनकी ड्यूटी का हिस्सा है, लेकिन इसके लिए उनके साथ मारपीट होना गंभीर मामला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि घायल साथियों को इंसाफ नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बरनाला में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं बंद रखेंगे। जरूरत पड़ने पर पंजाब स्तर पर भी काम बंद करने का आह्वान किया जा सकता है।
विज्ञापन


 पुलिस ने शुरू की जांच
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई गुर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है कि बाजाखाना रोड पर डिलीवरी देने गए युवकों के साथ मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार, 3,883 रुपये की पेमेंट मांगने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed