फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chabbewal By Election AAP candidate Dr Ishank won by 30 thousand votes youngest MLA of Punjab

Chabbewal By Election: आप की एकतरफा जीत, डॉ. इशांक 30 हजार वोटों से जीते, पंजाब के सबसे युवा MLA

Sat, 23 Nov 2024 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 23 Nov 2024 03:39 PM IST
सार

Chabbewal By Election: चब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. इशांक ने एकतरफा जीत हासिल की है। डॉ. इशांक को 50 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। इस जीत के साथ डॉ. इशांक पंजाब के सबसे युवा विधायक बन गए हैं। इशांक महज 31 साल के हैं। 

विज्ञापन
Chabbewal By Election AAP candidate Dr Ishank won by 30 thousand votes youngest MLA of Punjab
दादी के साथ डॉ. इशांक चब्बेवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज (23 नवंबर) को नतीजे घोषित किए गए हैं। इसमें होशियारपुर के कंडी क्षेत्र के हलके चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार डॉ. इशांक चब्बेवाल ने भारी मतों से जीत हासिल की है। मतगणना की शुरुआत से ही इशांक बढ़त बनाए हुए थे। डॉ. इशांक को 50 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। खास बात यह है कि उन्होंने करीब 30 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। डॉ. इशांक ने एकतरफा जीत हासिल की है। आप के डॉ. इशांक को 51753 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत को 23171 और भाजपा उम्मीदवार सोहन को 8667 मत मिले हैं। 

विज्ञापन


चब्बेवाल सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए डॉ. इशांक कुमार 31 साल के हैं और पंजाब के सबसे कम उम्र के विधायक होंगे। इशांक एमडी रेडियोलॉजी के फाइनल सेमेस्टर के छात्र हैं। अपने पिता सांसद डॉक्टर राजकुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए पहले रेडियोलॉजी में अपना प्रोफेशन बनाने की ओर अग्रसर थे। अब राजनीति में भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए चब्बेवाल विधानसभा सीट, जिसे उनके पिता ने ही इस्तीफा देकर खाली किया था। इशांक ने इस जीत के साथ हलके में अपने परिवार की सियासत को कायम रखा है। इशांक अपने पिता के साथ पिछले लगभग 8-10 साल से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पिता की चुनावी मुहिम में लगातार भाग लेते रहे हैं।
विज्ञापन


पिता डॉ. राजकुमार दो बार रहे चब्बेवाल के विधायक
डॉ. इशांक होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. राजकुमार के बेटे हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉ. इशांक को चब्बेवाल हलके में पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरा था। राजकुमार चब्बेवाल हलका चब्बेवाल से ही वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े थे और विधायक बने थे। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने होशियारपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद इस सीट पर आप ने बेटे इशांक पर ही भरोसा जताया और इशांक भी भरोसे पर खरे उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट हैं डॉ. इशांक
डॉ. इशांक अपने पिता की तरह एक रेडियोलॉजिस्ट हैं। 31 वर्षीय डॉ. इशांक एनजीओ कोशिश के साथ जुड़कर विद्यार्थी के साथ लोगों की मदद करते रहे हैं। इशांक को अपने पिता के राजनीतिक सफर में उनके साथ काम करने का तजुर्बा है। यही वजह रही कि उपचुनाव में हलके के लोगों ने इशांक पर भरोसा जताया और उन्हें भारी बहुमत के साथ विधानसभा भेजा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इशांक ने डॉ. राजकुमार के चुनावी अभियान प्रभारी के रूप में काम किया और मीडिया प्रबंधन, विभिन्न कैंपेन में भी आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed