{"_id":"67bd41ad371bf9d75e009fa0","slug":"bulldozer-action-in-punjab-police-demolished-house-of-drug-smuggler-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पहली बार बुलडोजर एक्शन: लुधियाना में दो नशा तस्करों के घर तोड़े, पुलिस ने चेतावनी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पहली बार बुलडोजर एक्शन: लुधियाना में दो नशा तस्करों के घर तोड़े, पुलिस ने चेतावनी भी दी
Tue, 25 Feb 2025 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
नशे पर वार के तहत पंजाब पुलिस ने एक ड्रग माफिया के घर देर रात बुलडोजर चलवा दिया।ये कार्रवाई ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर की गई। मंगलवार सुबह अन्य तस्कर के घर को तोड़ा गया।
विज्ञापन
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा कर सत्ता में आई पंजाब की आम आदमी पार्टी ने 2027 चुनाव से पहले नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। एंटी ड्रग ड्राइव के तहत पहले नशा तस्करों की प्रापर्टियों को सीज किया जा रहा था और अब नशा तस्करों द्वारा नशा बेच कर बनाई प्रापर्टियों पर पुलिस ने बुल्डोजर चलाना शुरु कर दिया है।
पंजाब की मान सरकार भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चलने लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की देर रात को लाडोवाल के गांव तलवंडी इलाके में नशा तस्कर की प्रापर्टी पर बुलडोजर चलाया तो मंगलवार सुबह होते ही पुलिस की टीम दुगरी के हिम्मत सिंह नगर इलाके में पहुंच गई। जहां नशा तस्कर की प्रापर्टी पर पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस नशों के लेकर पूरी तरह से सख्त है। लुधियाना के साथ साथ पूरे पंजाब में अब नशा बेचने वालों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नरेट पुलिस सोमवार की देर रात को पुलिस फोर्स के साथ गांव तलवंडी स्थित नशा तस्करी के मामले में नामजद सोनू के घर के बाहर पहुंची। गांव के लोग हैरान हो गए। पुलिस ने गांव वालों को माहौल शांत रखने की अपील की और नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार और डीजीपी के आदेशों पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों के इशारे पर सोनू के घर के बाहर जो नशा बेच कर बनाया गया अवैध हिस्सा था, उस पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की टीम ने सारा आगे का हिस्सा तोड़ा और कार्रवाई कर चली गई।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि गांव तलवंडी में रहने वाले नशा तस्कर सोनू के कई ड्रग माफिया के साथ संबंध थे। उसके खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में करीब छह नशा तस्करी के मामले दर्ज है। इसके अलावा सोनू के पिता के साथ साथ परिवारिक सदस्यों के खिलाफ भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार सोनू का सारा परिवार ही नशा तस्करी के काम में संलिप्त है। आरोपी सोनू और उसके परिवारिक सदस्यों ने नशा बेच कर ही उक्त प्रापर्टी बनाई है और कई चीजें बनाई है। पुलिस की टीम सोमवार की रात उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दुगरी के रहने वाले नशा तस्कर राहुल के घर चलाया बुलडोजर
गांव तलवंडी में सोमवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर इलाके में पहुंची। हूटर मारती पुलिस अधिकारियों और कई थानों की पुलिस फोर्स हिम्मत सिंह नगर में पहुंची तो एक बार लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद पुलिस ने राहुल के घर के आगे के हिस्से को जो नशा बेच कर बनाया गया था उस पर बुलडोजर चलाया।पुलिस ने नशा तस्कर राहुल के घर के आगे का सारा हिस्सा बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि राहुल के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और ढाई लाख रुपये करीब की ड्रग मनी के साथ साथ एक्टिवा बरामद की गई थी। कमर्शियल क्वांटिटी बरामद होने के बाद उसके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरु कर दी थी। उन्होंने कहा कि राहुल अभी जेल में ही बंद है। उन्होंने कहा कि नशा बेचकर उक्त प्रापर्टी बनाई गई थी। जिसे तोड़ा गया है।
पूरे पंजाब में की जाएगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि यह अभी शुरुआत की गई है। पुलिस की कार्रवाई अभी ओर भी सख्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ड्राइवर अकेले लुधियाना में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में की जाएगी। पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा और जिसके लिए उक्त कार्रवाई जरुरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब में नशा खत्म नहीं हो जाता इस धंधे में संलिप्त लोगों की प्रापर्टी पर ऐेसे ही बुलडोजर चलाया जाएगा।लुधियाना की बात की जाए तो अकेले लुधियाना में सौ से ऊपर प्रापर्टी है जिन पर बुलडोजर चलाया जाना है और 78 प्रापर्टियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर को चिट्ठी लिख दी गई है और उनका रिप्लाई आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त लोगों को चेतावनी दी है कि या तो वह पंजाब छोड़ दे या फिर नशा तस्करी का धंधा छोड़ दे। अगर नशा तस्करी की जाएगी तो पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।