फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bike rider dies after being hit by truck in Abohar

Punjab Accident: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो बच्चों का पिता था बबलू

Thu, 16 Oct 2025 03:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Oct 2025 03:15 PM IST
सार

अबोहर तहसील के गांव बजीतपुर कट्टियांवाली निवासी व्यक्ति की बुधवार देर शाम ट्राले की टक्कर से मौत हो गई। मृतक जगदीश (32) उर्फ बबलू पेशे से मिस्त्री था।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck in Abohar
हादसे में व्यक्ति की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर तहसील के गांव बजीतपुर कट्टियांवाली निवासी व्यक्ति की बुधवार देर शाम ट्राले की टक्कर से मौत हो गई। मृतक जगदीश (32) उर्फ बबलू पेशे से मिस्त्री था। वह दो बच्चों का पिता था। बुधवार को वह अपने काम से बाइक पर घर लौट रहा था। वह गांव कुहाड़ा वाली से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था, तभी गांव झूमियां वाली के पास एक ट्राले के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन

 
इधर घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंचे और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की सूचना थाना खुई खेड़ा पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Bike rider dies after being hit by truck in Abohar
क्षतिग्रस्ता कार। - फोटो : संवाद

दीवार से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
इधर, अबोहर के सीतो रोड पर पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका चालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार संजय मित्तल निवासी उत्तम विहार कॉलोनी अबोहर अपनी कार से घर लौट रहा था। सीतो रोड पर पहुंचे तो अचानक 2 मवेशी लड़ते हुए उनकी गाड़ी के आगे आ गए। मवेशियों को बचाते हुए उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। गाड़ी के एयर बैग खुल गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। गौरतलब है कि पशुओं के कारण होने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है। अबोहर में हर रोज इस तरह की घटनाएं आम हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं और बहुत से लोग अपनी कीमती जान भी गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed