फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Asian Hockey Champions Trophy begins toady in Jalandhar

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज: आज भिड़ेंगी भारत और बांग्लादेश की टीमें, सीएम मान करेंगे उद्घाटन

Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
सार

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जालंधर की शान और पूर्व कप्तान अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पिंडली की चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
Asian Hockey Champions Trophy begins toady in Jalandhar
मैच से एक दिन पहले संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान सभी 6 टीमों के कप्तान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की रौनक लौट आई है। पुरुषों की हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का आगाज आज होगा। गत चैंपियन भारतीय टीम पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत की नजर छठी बार खिताब जीतने और लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर खिताबी हैट्रिक पूरी करने पर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में पंजाब के लोकनृत्यों और गतका का प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जालंधर की शान और पूर्व कप्तान अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पिंडली की चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सभी टीमों को मजबूत बताते हुए कहा कि अनुभव के साथ भारतीय टीम अधिक परिपक्व हुई है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी। भारत ने अब तक 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। इस बार टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलयेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया से चुनौती
टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलयेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मलेशियाई टीम भी खिताब की प्रबल दावेदार है। जापान और दक्षिण कोरिया से भी भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। हॉकी इंडिया ने दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा है।

Trending Videos

भारतीय टीम के मुकाबले
27 अक्तूबर: भारत बनाम बांग्लादेश — शाम 7:20 बजे
29 अक्तूबर: भारत बनाम चीन — शाम 7 बजे
30 अक्तूबर: भारत बनाम जापान — शाम 7 बजे
1 नवंबर: भारत बनाम मलयेशिया — शाम 7 बजे
2 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया — शाम 7 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed