फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Rural Police arrests three associates of gangsters Dharma Sandhu and Jassa Patti of Tarn Taran

Amritsar: अमृतसर ग्रामीण पुलिस का अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क पर वार, हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 06:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 May 2025 06:29 PM IST
सार

पकड़े गए सभी आरोपी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इस संबंध में थाना लोपोके में एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
Amritsar Rural Police arrests three associates of gangsters Dharma Sandhu and Jassa Patti of Tarn Taran
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में जिला देहाती पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों का नाम विजय मसीह, अग्रज सिंह और इकबाल सिंह निवासी तरन तारन हैं। ये तीनों यूके बेस्ड गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा संधू और जस्सा पट्टी के लिए काम करते हैं। इनसे पुलिस ने तीन ग्लॉक पिस्टल, तीन बेरेटा 30 बोर पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस (9एमएम), 20 जिंदा कारतूस (30 बोर) 4 मोबाइल फोन, एक स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इस संबंध में थाना लोपोके में एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रही थी हथियारों की खेप
यूके में बैठे गैंगस्टर जस्सा और धर्मा संधू पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संपंर्क है। यही दोनों पाकिस्तानी तस्करों के साथ वाट्सएप के जरिये फोन कॉल कर नशा व हथियारों की खेप मंगवाते थे।  पाकिस्तानी तस्कर खेप सीमा के इस पार भेजते तो यूके में बैठे उक्त गैंगस्टर अपने साथियों को निर्देश देते थे। इसके बाद पकड़े गए तीनों आरोपी खेप को प्राप्त करते और ठिकाने लगा देते थे। इसके बाद नया आदेश आने पर खेप को डिलीवर कर देते थे। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस काम में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed