{"_id":"681ad660067d615f970510a4","slug":"amritsar-airport-closed-till-further-orders-chandigarh-airport-operation-sindoor-all-flights-cancelled-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेशों तक बंद, चंडीगढ़ से फ्लाइट्स कैंसिल; यात्रियों को भेजे गए मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेशों तक बंद, चंडीगढ़ से फ्लाइट्स कैंसिल; यात्रियों को भेजे गए मैसेज
Wed, 07 May 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 May 2025 09:13 AM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक की है। भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट बंद
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमृतसर एयरपोर्ट को अगले सरकारी आदेश तक बंद कर दिया गया है। सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को शहीद घोषित करें: केंद्र ने कहा-युद्ध की दहलीज पर हैं, सब्र रखें; HC ने क्या कहा
अमृतसर आने जाने वाली फ्लाइट को फिलहाल अन्य शहरों के लिए डायवर्ट कर दिया है। एयरपोर्ट से सभी यात्रियों को मैसेज भेज दिया गया है कि आप घर से एयरपोर्ट पर न आएं। वहीं चंडीगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी 33 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं पठानकोट एयरबेस में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
हालांकि लोगों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने घर छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे जो भी होगा देखा जाएगा। लेकिन बीएसएफ की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह जल्द से जल्द सीमा के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दें ताकि उनको किसी भी तरह से जान माल का नुकसान ना हो। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूल और कॉलेज फिलहाल अगले आदेशों तक बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को शहीद घोषित करें: केंद्र ने कहा-युद्ध की दहलीज पर हैं, सब्र रखें; HC ने क्या कहा
अमृतसर आने जाने वाली फ्लाइट को फिलहाल अन्य शहरों के लिए डायवर्ट कर दिया है। एयरपोर्ट से सभी यात्रियों को मैसेज भेज दिया गया है कि आप घर से एयरपोर्ट पर न आएं। वहीं चंडीगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी 33 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं पठानकोट एयरबेस में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सीमा के आसपास गांव खाली करने के आदेश
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा के आसपास लगते गांव में बीएसएफ की ओर से लगातार गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट करवाई जा रही है और लोगों को अपना जरूरी सामान लेकर जल्द से जल्द गांव खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।हालांकि लोगों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने घर छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे जो भी होगा देखा जाएगा। लेकिन बीएसएफ की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह जल्द से जल्द सीमा के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दें ताकि उनको किसी भी तरह से जान माल का नुकसान ना हो। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूल और कॉलेज फिलहाल अगले आदेशों तक बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन