फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amarinder Singh Raja Warring resignation Rahul Gandhi Delhi all update

राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को दिया इस्तीफा: कहा-लगता है, अब छुट्टी लेनी चाहिए, सचिन पायलट पर दिया बड़ा बयान

Fri, 02 Oct 2026 01:15 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 02 Oct 2026 01:15 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिल्ली में राहुल गांधी को औपचारिक ताैर पर अपना इस्तीफा साैंपा। इसके बाद वे गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास करने पहुंचे।

विज्ञापन
Amarinder Singh Raja Warring resignation Rahul Gandhi Delhi all update
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और औपचारिक ताैर पर अपना इस्तीफा उन्हें साैंपा। 

विज्ञापन


राहुल से मुलाकात से बाद वड़िंग ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने अध्यक्षीय अनुभव बताए। उनसे पंजाब के हालात पर भी चर्चा हुई। वड़िंग ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब छुट्टी लेनी चाहिए। उन्होंने माैका देने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद किया और कहा कि मैं अब भूतपूर्व अध्यक्ष हूं। 
विज्ञापन


पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में की अरदास 
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वड़िंग अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में 'अरदास' करने पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि कार्यकाल लंबा हो या छोटा, लेकिन ऐसा होना चाहिए जिसे लोग याद रखें। मंत्री के तौर पर मेरा कार्यकाल बिल्कुल वैसा ही यादगार रहा। जो कुछ भी मिले, उसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए। मुझे इस बात का संतोष है कि राज्य अध्यक्ष के तौर पर 4.5 साल के कार्यकाल के बाद, जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए ही होता है। पार्टी ने जो कुछ भी दिया, मैंने उसे खुशी-खुशी स्वीकार किया और आदेश का पालन किया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सचिन पायलट पर दिया बड़ा बयान
पंजाब के इंचार्ज सचिन पायलट के बारे में राजा वड़िंग ने कहा कि जब उन्हें इंचार्ज बनाया गया, तो मैं उन्हें औपचारिक रूप से बधाई देने गया था। उस दिन मैंने उनसे लगभग 15 मिनट तक बात की थी, लेकिन उसके बाद मैं उनसे नहीं मिला।  राजनीति में अपने लंबे सफर को देखते हुए, मुझे लगता है कि सचिन पायलट ने तय किया होगा कि 'राजा' को पद से हटाने का समय आ गया है। मेरे पास इसका कोई पक्का सबूत नहीं है, लेकिन शायद जनरल सेक्रेटरी को लगा होगा कि राजा को हटा दिया जाना चाहिए... वरना, कोई खास मुद्दा नहीं है... मुझे जो कहना था, वह मैंने राहुल गांधी से कह दिया है। राहुल गांधी के बाद अब कोई ऐसा नहीं बचा है जिसे मैं समझा सकूं कि क्या होना चाहिए और क्या नहीं।

 

सर्वे के बाद बदली स्थिति
दरअसल, पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल को हटाने के बाद से ही मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग को हटाने की अटकलें चल रही हैं। पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी व रंधावा का धड़ा लगातार हाईकमान पर दबाव बना रहा था। दूसरी ओर, चुनाव से ठीक पहले हाईकमान सूबे के प्रदेशाध्यक्ष को हटाकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं के बीच गलत संदेश नहीं देना चाहती थी क्योंकि साल 2022 में पार्टी ऐसे ही फैसले का खामियाजा भुगत चुकी है।

नए प्रभारी सचिन पायलट आए तो पार्टी हाईकमान ने उससे पंजाब कांग्रेस की घमासान पर रिपोर्ट मांगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पायलट ने इसी संदर्भ में ग्राउंड सर्वे करवाया और स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक लिया। सेकंड लाइन के 50 से अधिक नेताओं से खुद रूबरू होकर उनके फीडबैक को अपनी रिपोर्ट का हिस्सा बनाया। उसके बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से चर्चा की। अंतत: वड़िंग को हटाने का फैसला किया गया ताकि पंजाब में वरिष्ठ कांग्रेसियों के एक बड़े धड़े और उनके समर्थकों को चुनाव के दौरान पार्टी की जीत के लिए सक्रिय रखा जा सके।

वड़िंग क्यों उखड़े
सूत्र बताते हैं कि सचिन पायलट ने वड़िंग को खुद फोन कर उन्हें पदमुक्त किए जाने और भविष्य में अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की सूचना दी। इसके बाद वड़िंग इस कदर नाराज हो गए कि उनके इस्तीफे पर कोई फैसला लेने से पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद को पंजाब कांग्रेस का पूर्व प्रधान लिख दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान वड़िंग के इस रवैये से खुश नहीं है।

वड़िंग बोले- सही समय पर जवाब दूंगा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफे की अटकलों पर सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की। वड़िंग ने कहा, वे किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। जब सही समय होगा, वे तभी जवाब देंगे। उन्होंने कहा, कुछ मामले पार्टी के अंदरूनी होते हैं। उन्होंने इस्तीफे की बात कोई टिप्पणी नहीं की।

इस्तीफे दिया या लिया, नेतृत्व ही बताएगा देगा : रंधावा
पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा उन्हें जानकारी नहीं है कि वड़िंग ने इस्तीफा दिया है या उनसे इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा, इस बारे में कांग्रेस नेतृत्व ही बताएगा। रंधावा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस तैयार है और जबरन वसूली, गैंगस्टरवाद, कानून-व्यवस्था, युवाओं व अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी में फेरबदल होते रहते हैं : चन्नी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के स्थान पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर कहा कि यह फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का अधिकार है। चन्नी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जानते हैं कि किसे, कहां और कब जिम्मेदारी देनी है। उन्होंने कहा कि बदलाव की जरूरत है या नहीं, इसका फैसला भी हाईकमान करेगा और पार्टी में ऐसे फेरबदल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed