फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Akal Takht member and driver suspended in Misdeed case

एसजीपीसी का बड़ा एक्शन: अकाल तख्त का सदस्य और ड्राइवर निलंबित, बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में आया नाम

Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

मुख्य सचिव मन्नण ने कहा कि शिकायत में जिन लोगों के नाम का जिक्र हुआ है, उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
Akal Takht member and driver suspended in Misdeed case
दुष्कर्म मामला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बहरीन से धार्मिक यात्रा के लिए श्री आनंदपुर साहिब आई एक महिला की शिकायत पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है। थाना आनंदपुर साहिब पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 127(2) और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में घटना से संबंधित अवधि 27 फरवरी से 19 अगस्त 2026 बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह धार्मिक यात्रा के सिलसिले में श्री आनंदपुर साहिब आई थी। उसके अनुसार, चावला उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गए और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और कुछ समय के लिए कमरे में बंद रखा गया। महिला ने मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उसके अनुसार, वह इस दौरान कई बार बीमार हुई और आत्महत्या का प्रयास भी किया। साथ चल रहे सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि उसने मामले की जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, जत्थेदार कुलदीप सिंह समेत कई लोगों को दी थी। शिकायत में श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह के नाम का भी उल्लेख है। महिला ने इन दोनों पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। इन आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। शिकायत में किसी व्यक्ति का नाम आना अपने आप में आरोप साबित होना नहीं है।

चावला बोले- आरोप निराधार, राजनीतिक साजिश
मामला सामने आने के बाद अमरजीत सिंह चावला ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। चावला का कहना है कि वह खुद को निर्दोष मानते हैं और मामले की कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे।

दोनों कर्मचारी निलंबित, फ्लाइंग विभाग करेगा जांच
शिकायत में नाम सामने आने के बाद एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए एसजीपीसी के फ्लाइंग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत में जिन लोगों की भूमिका का उल्लेख है, उसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed