फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Actor Sonu Sood says former PM Dr Manmohan Singh was a visionary salute to him

डॉ. मनमोहन सिंह को दिल से सलाम: एक्टर सोनू सूद बोले- देश को पूर्व पीएम जैसे नेताओं की जरूरत, उन्हें मिस करेंगे

Sun, 29 Dec 2024 12:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2024 12:47 PM IST
सार

र्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अभिनेता सोनू सूद ने गहरा दुख जताया है। सोनू सूद का कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood says former PM Dr Manmohan Singh was a visionary salute to him
एक्टर सोनू सूद। - फोटो : ANI

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन वीरवार रात हो गया। शनिवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन पर हर कोई दुख जता रहा है। हर राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर बॉलीवुड के अभिनेताओं को भी मनमोहन सिंह के जाने का दुख है। 

विज्ञापन


पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अभिनेता सोनू सूद ने गहरा दुख जताया है। सोनू सूद का कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे। उनकी वजह से देश में कई बड़े बदलाव हुए। हमारे देश में विदेशी निवेश और जो भी इस तरह की योजनाएं बनी हैं वह सभी उनकी बदौलत ही हैं। देश का हर व्यक्ति आज उन्हें याद कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू सूद ने कहा कि जब आज डॉ. मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं हैं तो उनके जाने का एक गहरा अहसास हो रहा है। वो ऐसे इंसान और राजनीतिज्ञ रहे हैं कि आने वाली पीढ़ी भी उन्हें याद करेंगी। साथ ही डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करेंगे कि ऐसे और भी नेता राजनीति में आएं ताकि देश को फायदा हो और हमारा देश विश्व में आगे जाए। सोनू सूद ने कहा कि हमें उन पर गर्व है। वे जहां भी हैं वे हमेशा खुश रहें उनको दिल से सलाम है।


देश के पहले सिख पीएम रहे मनमोहन
देश के पहले सिख पीएम, सबसे लंबे समय इस पद पर रहने वाले चौथे नेता मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। उनके निधन पर केंद्र ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। कांग्रेस ने 3 जनवरी तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed