{"_id":"6847fa4489912e694b047d97","slug":"accident-in-kapurthala-truck-bike-collide-on-sultanpur-lodhi-road-one-dies-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में हादसा: सुल्तानपुर लोधी रोड पर ट्रक और बाइक में टक्कर, एक युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में हादसा: सुल्तानपुर लोधी रोड पर ट्रक और बाइक में टक्कर, एक युवक की माैत
Tue, 10 Jun 2025 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:57 PM IST
सार
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिकंदर ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहा था। जब वह सुल्तानपुर लोधी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक एक्टिवा से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर देर रात एक पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे घायल को राहगीरों व पीसीआर टीम ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिकंदर पुत्र दुखीराम वासी मोहल्ला केसरी बाग ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहा था। जब वह सुल्तानपुर लोधी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक एक्टिवा से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें पीसीआर टीम के नाइट इंचार्ज रणजीत सिंह व एएसआई कर्मजीत सिंह ने मौके पर पहुंच राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीषपाल सिंह ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। तथा घायल सिकंदर का उपचार चल रहा है।