Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Aam Aadmi Party Second list of candidates today punjab assembly election 2027 all update

आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी: दिल्ली में बैठक के बाद 31 के नामों पर लगी मुहर, नए चेहरों को मौका

Thu, 12 Nov 2026 05:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 05:09 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी। इसमें 31 नामों पर मुहर लगी है। इससे पहले जारी हुई पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम थे। दिल्ली में बैठक के बाद नाम घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Second list of candidates today punjab assembly election 2027 all update
आप की दूसरी लिस्ट जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। नई दिल्ली में शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद 31 नामों का एलान किया गया। पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है। बैठक में सीएम भगवंत मान भी शामिल शामिल थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत माने कहा कि सर्वे में जो उम्मीदवार को आगे रह हैं उन्हें टिकट दी गई है। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार सर्वे में खरे नहीं उतरे इसलिए उनका टिकट काटा गया है। बता दें कि खरड़ से अनमोल गगन मान का टिकट काटा गया है। साथ ही लंबी से मंत्री गुरमीत सिंह की टिकट काट दिया है। 
विज्ञापन




इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसमें सीएम भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

पहली लिस्ट के बाद हुए थे तीन इस्तीफे
पहली लिस्ट आने के बाद आप के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

पहली सूची में आम आदमी पार्टी ने बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डाॅ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत काैर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट दिया है।

होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचाैर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, मोहाली से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को मिल चुका है टिकट 
अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह संधू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नाॅर्थ से चाैधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से अमनदीप काैर अरोड़ा, धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह लाड़ी, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवा, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर काैर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, भदाैड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है। 

मानुके पर तीसरी बार दांव, हैट्रिक की चुनौती
जगराओं की सियासत में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सरबजीत कौर मानुके पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया है। लगातार दो विधानसभा चुनाव जीतने वाली मानुके को तीसरी बार मैदान में उतारकर पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाने का मौका दिया है। टिकट की घोषणा के साथ ही समर्थकों और पार्टी वर्करों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राजनीतिक नजरिए से देखा जाए तो मानुके को तीसरी बार टिकट मिलना केवल चुनावी उम्मीदवार घोषित करना नहीं, बल्कि जगराओं में पार्टी की मौजूदा राजनीतिक पकड़ को दोबारा परखने का फैसला भी है। लगातार दो जीत के बाद अब मानुके के सामने अपनी लोकप्रियता और चुनावी पकड़ को तीसरी बार साबित करने की चुनौती होगी।

वहीं, तीसरी बार टिकट मिलने से जगराओं की चुनावी राजनीति में मानुके की भूमिका एक बार फिर केंद्र में आ गई है। अब देखना होगा कि लगातार दो जीत का इतिहास क्या तीसरी बार भी कायम रहता है या इस बार जगराओं की सियासत कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार करती है।

उम्मीदवारों की नई सूची जारी होने के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed