फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   A bus full of passengers overturned in Pathankot, seven got minor injuries

पठानकोट में हादसा: तारागढ़ में सवारियों से भरी बस पलटी, पांच लोगों को आई मामूली चोटें; देखें वीडियो

Thu, 05 Jun 2025 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 03:56 PM IST
सार

बस के कंडक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि वे सुबह पठानकोट से तारागढ़ अपनी मिनी बस लेकर जा रहे थे। जैसे ही तारागढ़ में पहुंचे तो टूटी सड़क के कारण बस का टायर खड्डे में चला गया। ऐसे में बस का मेन पटा टूट जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन
A bus full of passengers overturned in Pathankot, seven got minor injuries
पठानकोट में पलटी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के हलका भोआ के अधीन आते तारागढ़ के पास गांव जानीचक्क में वीरवार को सवारियों से भरी एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बस चालक ने हादसे का कारण खराब सड़क बताया है। 
विज्ञापन


बस के कंडक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि वे सुबह पठानकोट से तारागढ़ अपनी मिनी बस लेकर जा रहे थे। जैसे ही तारागढ़ में पहुंचे तो टूटी सड़क के कारण बस का टायर खड्डे में चला गया। ऐसे में बस का मेन पटा टूट जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि ड्राइवर ने समझदारी से काम लेते हुए बस को कंट्रोल करने की कोशिश भी की। लेकिन, फिर भी बस पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सामने से आते एक मोटरसाइकिल चालक का ड्राइवर ने हादसे में बचाव किया है। यह हादसे का कारण टूटी सड़क ही बनी है। बस में 12 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर समय रहते टूटी सड़क ठीक हो जाती तो आज यह हादसा ना होता। हादसाग्रस्त बस को जेसीबी की मदद खेतों से बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी एएसआई राम लाल ने कहा कि सभी यात्रियों की हालत में सुधार है और अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए किसी यात्री ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed