फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake account on Instagram in name of Chandigarh Police Traffic DSP Lakshya Pandey

डीएसपी का बनाया फर्जी अकाउंट: इंस्टाग्राम पर लोगों से मांगे पैसे, महिलाओं को भेजे आपत्तिजनक संदेश; जांच शुरू

Thu, 26 Jun 2025 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

डीएसपी लक्ष्य पांडे वर्तमान में डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में तैनात हैं और रोड एंड सेफ्टी विभाग के प्रभारी हैं।  

विज्ञापन
fake account on Instagram in name of Chandigarh Police Traffic DSP Lakshya Pandey
ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्य पांडे - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्य पांडे के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। कई लोग ठगों को डीएसपी समझकर रुपये दे भी चुके हैं। आरोपियों ने डीएसपी की वर्दी पहनी तस्वीरों का इस्तेमाल कर कई फर्जी प्रोफाइल बनाए हैं। इन अकाउंट्स को असली दिखाने के लिए एक पर ब्लू टिक भी लगाया गया है।
विज्ञापन


इन फर्जी अकाउंट्स से महिलाओं को आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे डीएसपी की छवि धूमिल हो रही है। डीएसपी पांडे ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी लक्ष्य पांडे वर्तमान में डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में तैनात हैं और रोड एंड सेफ्टी विभाग के प्रभारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनका कोई संबंध नहीं है और ये ठग उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed