फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   32 most polluted cities in country 11 are from Haryana Air Pollution update

Air Pollution: अभी ये हाल तो दिवाली पर क्या होगा?, देश के 32 सबसे प्रदूषित शहरों में 11 हरियाणा के

Mon, 28 Oct 2024 03:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

हरियाणा में बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। बड़ी बात यह है कि देश के 32 प्रदूषित शहरों में 11 अकेले हरियाणा के हैं। इसकी वजह बदलता मौसम और खेतों में जल रही पराली भी है। 

विज्ञापन
32 most polluted cities in country 11 are from Haryana Air Pollution update
हरियाणा में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव के चलते दिवाली से पहले ही दिल्ली से सटे शहरों में हवा दमघोंटू बन रही है। शहरों पर स्मॉग की चादर छाने लगी है। देश के 32 प्रदूषित शहरों में 11 अकेले हरियाणा के हैं। रविवार को देश के पांच शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही और इनमें से चार शहर दिल्ली-एनसीआर के हैं। देश में सबसे खराब हवा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में भिवानी सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। इसी तरह, सोनीपत में 272, रोहतक 254, गुरुग्राम 239, कैथल 233, हिसार 225, करनाल 215, कुरुक्षेत्र 214, फरीदाबाद 208, सिरसा 209 और जींद में 207 रहा। 

विज्ञापन


दिवाली से पहले वायु प्रदूषण की हालत इतनी गंभीर होने के कारण दिवाली तक इसके गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। हर साल पटाखों की आड़ में पराली को जमकर आग लगाई जाती है। कृषि विभाग के अनुसार, हरियाणा में 20 फीसदी धान की कटाई अब भी बाकी है, ऐसे में पराली जलने की घटनाएं बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक इस हालत में बदलाव आने लायक कोई मौसमी स्थिति नहीं बन रही है। चार दिन बाद दिवाली को देखते हुए हालात और खराब हो सकते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार और मंगलवार को दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन से हवा में पटाखों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे वायु गुणवत्ता खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर के शहरों में स्थिति सबसे खराब
दिल्ली के बाद दूसरी सबसे खराब हवा गाजियाबाद की रही जहां एक्यूआई 324 पहुंच गया। 312 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा देश में तीसरे और 304 के साथ नोएडा पांचवें स्थान पर रहा। एनसीआर के अन्य शहरों गुरुग्राम में एक्यूआई 239 जबकि फरीदाबाद में 208 रहा। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पूरे देश में सिर्फ अमृतसर ही ऐसा शहर रहा, जहां हवा बेहद खराब श्रेणी में रही और एक्यूआई 310 दर्ज किया गया।

पराली जलाने के 14 नए केस, कुल मामले 712
प्रदूषण के बढ़ने के बावजूद पराली जलने के मामलों में कमी नहीं आ रही। हरियाणा में पराली जलने के कुल मामलों में 700 का आंकड़ा पार कर लिया। रविवार को 14 नए मामले आए। पराली जलाने वाले 9 किसानों की रेड एंट्री की गई है। अभी तक राज्य में कुल 441 किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री हो चुकी है, जो दो सीजन तक एमएसपी पर अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे। नाै किसानों पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की गई है।

हवाओं की दिशा बदलने व गति कम होने से बिगड़े हालात
हवा की गुणवत्ता खराब होने से पूरे दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की चादर छा गई है। मौसम विभाग का कहना है कि खासकर हवाओं की दिशा बदलने और इनकी गति कम होने से हालत और बिगड़ गई है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन महसूस हो रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। इस दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। ऐसे में हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी।

सामान्य से अधिक बना हुआ है तापमान
सुबह व शाम ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन दोपहर के समय गर्मी अब भी परेशान कर रही है। रविवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। इसके साथ ही सिरसा में दिन सबसे गर्म तो हिसार में रात सबसे ठंडी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed