{"_id":"682dfe93a0ce4b2d74026e6f","slug":"296-cisf-personnel-will-be-deployed-for-security-of-bhakra-dam-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा डैम की बढ़ी सुरक्षा: पंजाब पुलिस की छुट्टी; CISF को कमान, हथियारों से लैस 296 जवान संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा डैम की बढ़ी सुरक्षा: पंजाब पुलिस की छुट्टी; CISF को कमान, हथियारों से लैस 296 जवान संभालेंगे मोर्चा
Wed, 21 May 2025 10:13 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 May 2025 10:13 PM IST
सार
पंजाब के नंगल स्थित भाखड़ा डैम की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय सुरक्षा बल को सौंप दिया गया है। सीआईएसएफ के 296 जवान डैम की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
नंगल डैम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा जल विवाद के बीच भाखड़ा डैम पर जिस प्रकार पंजाब पुलिस तैनात कर दी गई थी, उस कड़ी में गृह मंत्रालय ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। भाखड़ा डैम पर अब सीआईएसएफ तैनात की जाएगी। गृह मंत्रालय ने भाखड़ा डैम पर 296 सीआईएसएफ जवान तैनात करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जल विवाद के बीच बीते दिनों भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी नंगल पहुंचे थे। वह खुद भाखड़ा से हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के लिए डैम के गेट्स खोलने पहुंच गए थे। इससे पहले बीबीएमबी के अफसरों ने भी यह कदम उठाया था। इस पर सीएम मान ने भाखड़ा डैम के इर्दगिर्द एक डीएसपी के साथ करीब 128 पुलिस जवानों की टुकड़ी तैनात कर दी थी।
विज्ञापन
बीबीएमबी चेयरमैन को भी सतलुज भवन में बंधक बना लिया गया था। पुलिस की मौजूदगी में बीबीएमबी चेयरमैन को वहां से निकाला गया था। ये सब बातें केंद्र तक पहुंची थीं, यहां तक कि केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी जो सुझाव दिए गए थे, उस पर मान सरकार नहीं मानी थी।
विज्ञापन
अब गृह मंत्रालय ने भाखड़ा डैम की सुरक्षा को अपने हाथों में लेना का कदम उठा दिया है। सीआईएसएफ के तैनात होते ही भाखड़ा डैम की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस का हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने भाखड़ा की सिक्योरिटी विंग में 296 सीआईएसएफ तैनात करने के लिए 19 मई को ही आदेश जारी कर दिए। गृह मंत्रालय ने भाखड़ा डैम पर तैनात किए जाने वाले सीआईएसएफ जवानों के ठहरने के लिए व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन, सिक्योरिटी गैजेट्स और अन्य बंदोबस्त करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।