फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   21 children injured in a road accident in Ludhiana

लुधियाना में हादसा: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल बस, 21 बच्चे हुए घायल

Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM IST
सार

स्कूल बस बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में करीब 21 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया और हाईटेंशन तार बस पर गिर गई।

विज्ञापन
21 children injured in a road accident in Ludhiana
सड़क हादसा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मंगलवार को सलेम टाबरी के अमर नगर में एक स्कूल बस बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में करीब 21 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया और हाईटेंशन तार बस पर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई बच्चों को चोटें आईं। वहीं, कुछ को अंदरूनी चोटें लगी हैं। घबराए परिजन बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लोगों ने हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया। चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed