फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   1994 batch IFS topper Dharminder Sharma becomes Principal Chief Conservator of Forests in Punjab

Punjab: 1994 बैच के IFS टॉपर धर्मिंदर शर्मा बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, इको टूरिज्म को देंगे बढ़ावा

Sat, 01 Feb 2025 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 03:26 PM IST
सार

धर्मिंदर शर्मा 1994 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) यूपीएससी टॉपर हैं और उनकी शिक्षा और अनुभव के कारण वे वन्यजीव विशेषज्ञ, वनस्पति विज्ञानी और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधक भी हैं।

विज्ञापन
1994 batch IFS topper Dharminder Sharma becomes Principal Chief Conservator of Forests in Punjab
धर्मिंदर शर्मा बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1994 बैच के भारतीय वन सेवा के धर्मिंदर शर्मा ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक पंजाब के मुखी के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वह पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ और चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन



इस अवसर पर धर्मिंदर शर्मा ने कहा कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शर्मा ने कहा कि जुलाई 2025 में होने वाला 'वन महोत्सव' एक विशिष्ट कार्यक्रम होगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण बनाए रखना एक आवश्यकता है।
विज्ञापन

 

शर्मा 1994 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) यूपीएससी टॉपर हैं और उनकी शिक्षा और अनुभव के कारण वे वन्यजीव विशेषज्ञ, वनस्पति विज्ञानी और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्लांट साइंसेज में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय यूके से मार्शल पैपवर्थ स्कॉलरशिप पर प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा शर्मा ने यूके, फिनलैंड की विश्वविद्यालयों और येल विश्वविद्यालय, यूएसए से वन्यजीव और संबंधित विज्ञान में प्रशिक्षण प्राप्त किया।


उनकी उपलब्धियों में पंजाब की राज्य वन अनुसंधान योजना तैयार करना भी शामिल है, जिसने 1999 में उस समय के जीका (जापान) प्रोजेक्ट के तहत अनुसंधान परियोजनाओं को दिशा प्रदान की। 

साल 2000 में फिरोजपुर वन मंडल का "वर्किंग प्लान" (एक उच्च तकनीकी दस्तावेज) तैयार करने के अलावा शर्मा ने फील्ड डायरेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 2006-09 के बीच छतबीड़ चिड़ियाघर का "मास्टर प्लान" भी तैयार किया। यह भारत का इस संदर्भ में पहला दस्तावेज था और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा इसकी सराहना की गई। यह दस्तावेज तब से चिड़ियाघर में चल रहे सभी विकास का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने यूके से एग्रोफॉरेस्ट्री प्रणालियों में कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन में विशेषज्ञता प्राप्त की थी, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कई संस्थाओं द्वारा जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरण मुद्दों पर बोलने और इसके भागीदारों को प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed