यात्रीगण ध्यान दें: खटारा बसों में नहीं करना पड़ेगा सफर; पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी में आ रही 1262 नई बसें
पंजाब की सड़कों पर जल्द नई रोडवेज की बसें दौड़ती नजर आएंगी। पंजाब सरकार लोगों की सुविधा के लिए 1262 नई बसें खरीद रही हैं। ऐसे में लोगों को पुरानी खटारा बसों में सफर नहीं करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोग नई सरकारी बसों पर सफर करेंगे। पुरानी खटारा बसों की तेज आवाज से भी लोगों को राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब सरकार नई बसों की खरीद कर रही है। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बेड़े में एक हजार से अधिक नई बसें आ रही हैं। इस संबंध में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी में 1262 नई बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई बसें शामिल करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए, जिसके तहत पनबस के बेड़े में 606 और पीआरटीसी में 656 समेत 100 मिनी बसें शामिल की जाएंगी। इसे लेकर मंत्री भुल्लर ने एक बैठक भी की।
उन्होंने कहा कि लोगों का सरकारी बस सेवा में फिर से भरोसा बहाल हुआ है, जिसके चलते सरकारी बसों की प्रति किलोमीटर के हिसाब से आमदनी में वृद्धि दर्ज हुई है। भुल्लर ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पुरानी चल रही बसों के कंडम होने से पहले नई बसों की खरीद संबंधी कार्रवाई पूरी कर लें, ताकि राज्य के लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
मंत्री भुल्लर ने पनबस और पीआरटीसी यूनियन के साथ की बैठक
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब सिविल सचिवालय में पनबस और पीआरटीसी की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने यूनियन को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनकी सभी मांगों पर विचार करेगी। बैठक में पनबस और पीआरटीसी को और लाभ में लाने और विभागीय कामकाज में और सुधार लाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों संबंधी तकनीकी पहलुओं की जांच करके जल्द रिपोर्ट पेश की जाए।