फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF recovered heroin, pistol, magazine and cartridges from border in search operation

Firozpur: आईबी ट्रैक पर मिले पाक तस्करों के पांव के निशान, सर्च अभियान में हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस बरामद

Thu, 08 Dec 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 04:35 PM IST
सार

बीएसएफ बटालियन-136 अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात के समय घनी धुंध में फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे, उन्होंने पाक की तरफ तस्करों की गतिविधियां देखी। गुरुवार सुबह चेकिंग के दौरान बीएसएफ जवानों को आईबी ट्रैक पर पाक की तरफ किसी व्यक्ति के आने के पांव के निशान देखे गए।

विज्ञापन
BSF recovered heroin, pistol, magazine and cartridges from border in search operation
सरहद से मिली हेरोइन और पिस्टल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ममदोट में सरहद पर आईबी ट्रैक पर पाक तस्करों के पांव देखने के बाद बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ को दो नीले रंग के बैग मिले हैं, इनमें आठ पैकेट हेरोइन, एक पिस्तौल, एक मैगजीन व छह कारतूस बरामद हुए हैं। यह घटना बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के पास घटी है।

विज्ञापन


बीएसएफ बटालियन-136 अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात के समय घनी धुंध में फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे, उन्होंने पाक की तरफ तस्करों की गतिविधियां देखी। गुरुवार सुबह चेकिंग के दौरान बीएसएफ जवानों को आईबी ट्रैक पर पाक की तरफ किसी व्यक्ति के आने के पांव के निशान देखे गए। उसके बाद बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। बीओपी दोना तेलु मल के नजदीक बीएसएफ को प्लास्टिक के नीले रंग के दो बैग मिले। इनमें हेरोइन के आठ पैकेट थे, उक्त पैकेटों में दो किलो 616 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा एक पिस्तौल, एक मैगजीन व छह कारतूस भी बरामद हुए हैं। धुंध के दिनों में सरहद पर दोनों देशों की तरफ से तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed