{"_id":"0ca2a8cbb24d1fee0ec93529b8eb487d","slug":"bjp-meeting-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की मांगों पर भाजपा करेगी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की मांगों पर भाजपा करेगी मंथन
जालंधर
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामर्शियल प्रॉपर्टी पर लगाए जा रहे टैक्सों के विरोध में व्यापारी वर्ग तथा इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स एक्शन कमेटी के रोष के सामने आखिर भाजपा नेताओं की कुंभकरणी नींद खुल गई है। व्यापारियों की मांगों को लेकर मंगलवार देर शाम व्यापारियों और जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद के नेतृत्व में बैठक हुई।
बैठक में कैबिनेट मंत्री भगत चुनी लाल, मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, मेयर सुनील ज्योति तथा सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा शामिल हुए। व्यापारी वर्ग तथा इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स एक्शन कमेटी की तरफ से रविंदर धीर गुरशरण सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रीतम सिंह अरोड़ा, गुरमीत सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह बग्गा, बलजीत सिंह आहलूवालिया, राकेश गुप्ता, कृष्ण लाल अरोड़ा शामिल हुए। व्यापारियों ने नेताओं के आश्वासन के बाद पांच जनवरी तक किए जाने वाले अपने सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं।
बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान फैसला किया गया कि व्यापारी वर्ग तथा इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स एक्शन कमेटी की जो भी मांगें हैं, उनके लिए तीन जनवरी को चंडीगढ़ में समूह भाजपा विधायकों तथा भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में फैसला होगा कि कैसे व्यापारी वर्ग की मांगों को पूरा करवाया जा सकता है। रविंदर धीर ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर नेताओं तथा व्यापारी वर्ग में बहस भी हुई। कई मुद्दों पर विचार भी किया गया। उन्होंने बताया कि अगर तीन जनवरी को होने वाली बैठक में उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना संघर्ष तेज कर देंगे। इस बार आरपार की लड़ाई होगी, जिसके लिए भाजपा नेता और सरकार जिम्मेदार होगी।