फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Beloved murderer Life imprisonment

पहले प्यार किया अब कत्ल, अब भुगतेगा अंजाम

Fri, 20 Sep 2013 11:04 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 20 Sep 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
Beloved murderer Life imprisonment

विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या के आरोपी को पठानकोट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहम्मद गुलजार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले के गांव भरोली कलां के सरवन सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह ने 3 जून, 2011 को शहर के साथ लगते ध्रुव पार्क के पास सरेआम तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका पूजा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


 आरोप था कि सरवन ने पूजा को पार्क में मिलने के बहाने बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। सुजानपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद पिछले दो साल से आरोपी पठानकोट सब जेल में बंद था। अप्रैल, 2013 को आरोपी को होशियारपुर जेल में शिफ्ट किया गया।
16 जून, 2013 को होशियारपुर से हत्या के उक्त मामले में कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय पठानकोट के न्यू चक्की पुल पर प्राइवेट बस से सरवन हथकड़ी से हाथ निकालकर पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे मोहाली से गिरफ्तार कर लिया था।


 पुलिस के मुताबिक सरवन विदेश भागने की फिराक में था और उसने विदेश जाने के लिए एजेंटों से सांठगांठ भी कर ली थी।

उक्त मामले की सुनवाई करते हुए पठानकोट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहम्मद गुलजार की अदालत ने हत्या के आरोप में सरवन को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed