फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   workers

आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Tue, 03 Dec 2013 10:22 PM IST
अमर उजाला,रामपुरा फूल (बठिंडा)।
अमर उजाला,रामपुरा फूल (बठिंडा)। Updated Tue, 03 Dec 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
workers
आंगनबाड़ी वर्करों ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बठिंडा चंडीगढ़ सड़क पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने शहर में रोष रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ऑल पंजाब आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रादेशिक नेता शिंदरपाल कौर भगता और सर्बजीत कौर ने बताया कि वर्करों ने अपनी मांगोें को लेकर 26 अप्रैल 2013 को संसद का घेराव किया गया था।
विज्ञापन


उस समय केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीर्थ ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आंगनबाड़ी वर्कर को दस हजार रुपये मासिक, हेल्पर को 5 हजार रुपये मासिक वेतन, मिन्नी केंद्रों को पूरे केंद्र का दर्जा, केंद्रों को बिजली, पानी, फर्नीचर और इमारत दी जाएंगी। लेकिन अभी तक सरकार ने इन मांगों को नहीं माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्दी उनकी मांगें नहीं मानी, तो देश की 28 लाख महिलाएं सरकार के खिलाफ तेज आंदोलन करेंगी। इस मौके पर हरबंस कौर भूंदड, कृपाल कौर, जोगिंद्र कौर, कर्मजीत कौर, कांता रानी, अमरजीत कौर, हरजिंद्र कौर, गुरमीत कौर, जसविंद्र कौर, परमजीत कौर, रीटा रानी और गुरमीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed