{"_id":"0be524d8cd51cc9f8aff6e029c25e77c","slug":"two-killed-in-road-accidents-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 24 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। उनमें एक बुजुर्ग व एक युवक शामिल है।
मृतकों में से एक की पहचान प्यारा सिंह के तौर पर हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा एक अन्य हादसे में एक महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए।
उनमें से महिला चरणजीत कौर की पहचान हुई है, जबकि बच्चों की पहचान नहीं हो सकीं। थाना नथाना और कोटफत्ता पुलिस ने दोनों हादसों के आरोपी अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मक्खन सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उसका भाई दर्शन सिंह गांव गंगा की ओर आ रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसके भाई की मौत हो गई।
इसी तरह गांव देसू जोधा हरियाणा के रहने वाले प्रगट सिंह ने पुलिस को बताया कि प्यारा सिंह और उसकी बहू चरणजीत कौर अपने दो बच्चों समेत कार में वापस गांव की ओर आ रहे थे तो अज्ञात ट्राला चालक ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे प्यारा सिंह की मौत हो गई, जबकि महिला चरणजीत कौर और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। थाना कोटफता पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।