{"_id":"3176925400983189da6b37de2c6b189f","slug":"the-announcement-of-defamation-case-on-minister-harsimrat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्रीय मंत्री हरसिमरत पर मानहानि का केस करने का एलान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्रीय मंत्री हरसिमरत पर मानहानि का केस करने का एलान’
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एचएस फूलका ने एक प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर मानहानि का केस करने का एलान किया है।
केंद्रीय मंत्री सिख दंगा पीड़ितों के मामले में फूलका के बारे में झूठे बयान देकर उक्त मामले से लोगों का ध्यान हटाना चाहती हैं।
इस मामले में फूलका ने केंद्रीय मंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है। फूलका केंद्रीय मंत्री हरसिमरत के उस बयान पर मीडिया के सामने जवाब दे रहे थे, जिसमें हरसिमरत ने आरोप लगाया था कि सिख दंगा पीड़ितों के केस के लिए एसजीपीसी और दिल्ली कमेटी से फूलका ने जूनियर वकीलों के नाम पर पैसा लिया है।
फूलका ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ सरकार से जवाब मांगा था कि दंगों के आरोपी जगदीश टाईटलर को केंद्र की एनडीए सरकार ने क्लीन चिट दी है या नहीं। वहीं जवाब देने के बजाय केंद्रीय मंत्री ने उन पर झूठे आरोप लगा दिए।
उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के इस बयान के खिलाफ दिल्ली की अदालत में मानहानि का केस दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत को खुद ही बताना चाहिए कि दंगा पीड़ितों का केस कौन वकील लड़ रहा है।
विज्ञापन
फूलका ने कहा कि एसजीपीसी और दिल्ली कमेटी ने जिस वकील को भी केस की फीस दी है, उनकी लिस्ट जनतक तौर पर जारी की जाए। उन्होंने कहा कि सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के बजाय इस मामले पर राजनीति करने वाले ऐसे मंत्रियों को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे हरसिमरत कौर बादल से इस्तीफे की मांग पर 14 नवंबर को बरगाड़ी से बठिंडा स्थित उनके कार्यालय तक साइकिल रैली निकालेंगे।