फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   students award

बायोटेकोन में छह विद्यार्थियों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

Wed, 29 Jan 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, माेगा
अमर उजाला, माेगा Updated Wed, 29 Jan 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
students award
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसिस फरीदकोट की ओर से आयोजित बायो टेक्नालाजी इन मेडिसन एंड हर्बल ड्रग डेवलपमेंट पर आधारित सातवीं कांफ्रेंस बायोटेकोन- 2014 में आईएसएफ कॉलेज के छह विद्यार्थियों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह अवार्ड विद्यार्थियों ने ओरल एंड पोस्टर प्र्रतियोगिता में जीते।
बुधवार को इन विजेता विद्यार्थियों का कॉलेज पहुंचने पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव जनेश गर्ग और प्रिंसिपल डॉ. आशीष बालदी ने सम्मानित किया।

कॉलेज के चेयरमैन ने कहा कि देश की बेहतरीन संस्थाओं के छात्रों के बीच आईएसएफ कॉलेज में किए जा रहे रिसर्च कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आईएसएफ में चल रहे बेहतरीन शोध कार्य का प्रमाण है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. आशीष बालदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से छह विद्यार्थियों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में ओंकार बेदी ने इनोवेटिव बायो टेक्नालाजी में और रमनदीप कौर ने सिनथैटिक बायो टेक्नालाजी में पहला स्थान हासिल किया। जबकि मिलनप्रीत ने सिनथैटिक बायो टेक्नालाजी में और गुरप्रीत कौर ने मालीक्यूलर बायोटेक्नालोजी में दूसरा स्थान जीता। इसी तरह निधि ने एलाइड टेक्नालोजी में पहला और गौरव चौहान ने फार्मासियूटीकल बायो टेक्नालाजी में दूसरा स्थान हासिल किया। अंत में सचिव जनेश गर्ग ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed