फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   special train departs for Popularity of Takht Sri Hazur Sahib

तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए विशेष ट्रेन रवाना

Fri, 22 Jan 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 22 Jan 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
special train departs for Popularity of Takht Sri Hazur Sahib
राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार को मुक्तसर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन नांदेड़ साहिब स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


इसे पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी और डीसी जसकिरन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्टेशन प्रांगण ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन में मुक्तसर से संबंधित एक हजार संगत हजूर साहिब दर्शनों के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और रेलवे स्टेशन प्रबंधकों की ओर से यात्रियों को हार पहनाकर बैंड बाजों के बीच धूमधाम से रवाना किया गया।

यही नहीं संगतों को रास्ते में जाप करने के लिए एक-एक माला भी दी गई। ग्रामीण यात्रियों को गांवों से स्टेशन तक लाने के लिए बसों का प्रबंध भी किया गया था।

यात्रियों के लिए स्टेशन पर भोजन का प्रबंध किया गया था, वहीं ट्रेन में भी यात्रियों को निशुल्क भोजन मिलता रहेगा। यह यात्रा हलका इंचार्ज रोजी बरकंदी के सियासी सचिव बिंदर गोनियाना की देखरेख में जा रही है।

जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेेतृत्व में सरकार ने लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई है।


बरकंदी ने कहा कि यह योजना सूबे में आपसी सद्भावना को और मजबूत करने में सहायक साबित होगी। इस योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब के अलावा वाराणसी, सालासर धाम, अजमेर और वैष्णो देवी समेत अन्य धामों की यात्रा कराई जाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, एडीसी कुलजीतपाल सिंह माही, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी हरदीप सिंह, जिला खेतीबाड़ी अधिकारी बेअंत सिंह, तहसीलदार दर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed