फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Scandal, maintenance, public, toilets, Amount Bathinda

सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव में घोटाला

Sun, 22 Jun 2014 10:22 PM IST
बठिंडा।
बठिंडा। Updated Sun, 22 Jun 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Scandal, maintenance, public, toilets, Amount Bathinda
नगर निगम बठिंडा की ओर से लोगों की सुविधाओं के लिये बनाए गए नाममात्र के पब्लिक शौचालयों के रखरखाव के नाम पर किये जा रहे लाखों के घोटाले का खुलासा हुआ है। यह घोटाला आरटीआई एक्ट में मिली जानकारी से सामने आया है।
विज्ञापन


समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने नगर निगम बठिंडा से आरटीआई के तहत पब्लिक शौचालयों व उनके रख रखाव संबंधी जानकारी मांगी थी। इसमें नगर निगम बठिंडा ने बताया कि बठिंडा नगर निगम के अधीन 50 वार्डों में केवल 19 पब्लिक शौचालय बनाये गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से चार बंद पड़े हैं एक चालू है। नगर निगम बठिंडा के अनुसार पोस्ट आफिस बाजार, सिरकी बाजार बिजली घर के पास, आवा बस्ती, अग्रवाल स्ट्रीट में पुरानी गैरेजों के पास, पावर हाऊस रोड़ ‘के प्वाइंट’ के पास, अमरीक सिंह रोड़ पर अन्नपूर्णा मंदिर के पास, दाना मंडी रोड़, रोजगार्डन चौंक के समीप बरनाला बाईपास रोड़ पर, फायर बिग्रेड के समीप, सुभाष मार्किट, गांधी मार्किट, मछली मार्किट, बस स्टैंड के सामने, अजीत रोड़, मॉडल टाऊन मार्किट, पटा मार्किट व गोल डिॅगी के पास पब्लिक शौचालय बनाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने बताया कि उक्त शौचालयोें में से पहले आठ शौचालयों को सुलभ कंपनी की ओर से चलाया जा रहा है। इनमें से पांच पब्लिक शौचालयों के रखरखाव के लिये चार लाख 22 हजार दिये जा चुके हैं। नगर निगम की ओर से जिन शौचालयों की रख रखाव के लिये उक्त राशि देने का दावा किया गया उनकी हालत खराब है। एकमात्र महिला शौचालय तो मेन गेट से ही ताला जड़ कर बंद किया हुआ है। सहायक कमिश्नर केके गोयल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नही है। वह सोमवार जांच करवाकर व्यवस्था दुरुस्त करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed