फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   road accident in barnala, two people died

बरनाला में सड़क हादसाः दो लोगों की जान गई

Sun, 13 Dec 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sun, 13 Dec 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
road accident in barnala, two people died
शुक्रवार देर रात करीब 9-00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को
विज्ञापन
कुचल दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

थानेदार अजायब सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे संगरूर के गांव दुगां के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र जोरा सिंह एक ही बाइक पर अपने गांव दुगां से बरनाला काम के लिए आए थे।

रात को वह बाइक से गांव लौट रहे थे। बरनाला के गुरसेवक नगर के पास बरनाला-संगरूर मुख्यमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।

कुलदीप सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि गुरमीत सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थानेदार ने बताया कि मृतक गुरमीत सिंह के भाई सुरजीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed