{"_id":"5c72f55d4c0438d17f163716a1d938cd","slug":"raily-leave-school-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के लिए 15 स्कूल-कालजों में छुट्टी का फरमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के लिए 15 स्कूल-कालजों में छुट्टी का फरमान
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद-भाजपा सरकार ने अपनी रैलियों को सफल बनाने के लिए अब शिक्षण संस्थानों में जबरन छुट्टी करवाने का नया फार्मूला निकाला है।
फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर ने एक लिखित आदेश जारी करते हुए जिला के 15 निजी स्कूलों और कालेजों को 25 नवंबर को छुट्टी करके अपनी बसों को बनांवाली (मानसा) भेजने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार जिला मानसा के गांव बनांवाली में थर्मल प्लांट के उद्घाटन समारोह के दौरान रैली होगी।
इसके लिए सदाराम स्कूल कोटकपूरा, रिशी स्कूल कोटकपूरा, गांधी स्कूल कोटकपूरा, बाबा फरीद स्कूल फरीदकोट, आदेश इंजीनियरिंग कालेज फरीदकोट, दशमेश स्कूल बरगाड़ी, दशमेश स्कूल फरीदकोट, मेजर अजायब सिंह स्कूल जीवनवाला, दशमेश स्कूल भाणा, न्यू दशमेश स्कूल भाणा, हंसराज स्कूल बाजाखाना, वेस्ट प्वाइंट स्कूल कोटकपूरा और दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल फरीदकोट को छुट्टी करने की हिदायतें दी हैं।
इन संस्थानों की बसों में लोगों को बनांवाली ले जाया जाएगा। इस संबंध में संस्थानों के संचालकों ने डीसी का पत्र जारी होने की पुष्टि है, लेकिन कोई भी जिला प्रशासन और सरकार के फरमान के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीसी मोहम्मद तैयब ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है, फिर भी मामले की पड़ताल करवाई जाएगी। उन्होंने बसों को प्रबंध करने के लिए डीटीओ की ड्यूटी लगाई थी।