फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   national, school game, bathinda

हाकी में पंजाब की लड़कियां 14-0 से जीतीं

Sun, 01 Dec 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 01 Dec 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
national, school game, bathinda
बठिंडा में नेशनल स्कूली गेम के चौथे दिन कबड्डी, हाकी, बास्केटबाल और नेटबाल के मुकाबले शहर के विभिन्न स्कूलों और अन्य खेल परिसरों में हुए।
विज्ञापन


प्रबंधन की खामी उस समय सामने आई जब खेलों के दौरान जख्मी हुए दो खिलाड़ियों अंकिता (हाकी) व रिशव (कबड्डी) निवासी गुजरात व अन्य छह बीमार खिलाड़ियों को अस्पताल ले जाने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे।

शहर की एक समाज सेवी संस्था ने खिलाड़ियों को सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया। इन खेलों का समापन समारोह 3 दिसंबर को राजिंदरा कालेज में होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के नतीजे इस प्रकार रहे:
विज्ञापन


हाकी अंडर 17 (लड़कियां) में हाकी मुकाबलों में पंजाब की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 14-0, महाराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को 8-0, चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 15-0, हिमाचल ने सीबीएसई को 12-0, हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 18-0, उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 6-2, केरल ने आंध्र प्रदेश को 4-0  से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाकी अंडर 17 (लड़के) में उत्तराखंड ने बिहार को 3-0, हरियाणा ने पुडुचेरी को 5-2, चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 12-1, हिमाचल ने आंध्र प्रदेश को 2-1, हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 6-0 और आंध्र प्रदेश को 5-2 से हराया। गुजरात और पश्चिमी बंगाल 2-2, तमिलनाडु और कर्नाटक 2-2 और राजस्थान व केरल की टीम 1-1 से बराबर रही।

नेटबाल अंडर 19 (लड़कियां) में सीबीएसई ने झारखंड को 12-3, दिल्ली ने हरियाणा को 25-18, चंडीगढ़ ने यूपी को 22-9, छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 27-17, गुजरात ने झारखंड को 20-12 और कर्नाटक ने सीबीएसई को 30-10 से मात दी।

नेटबाल अंडर 19 (लड़के) में यूपी ने कर्नाटक को 30-29, हरियाणा ने विद्या भारती को 25-6, महाराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को 27-3, पंजाब ने आंध्र प्रदेश को 48-14, छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 31-20, गुजरात ने झारखंड को 21-11 और हरियाणा ने तमिलनाडु को 31-16 से हराया।

बास्केटबाल अंडर 19 (लड़कियां) में हरियाणा ने राजस्थान को 32-27, महाराष्ट्र ने गुजरात को 67-17, छत्तीसगढ़ ने सीबीएसई को 39-26 से हराया। इस तरह बास्केटबाल के नाक आउट मुकाबलों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक दिल्ली ने अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

बास्केटबाल अंडर 19 (लड़के) के नाकआउट मुकाबलों में राजस्थान ने जम्मू कश्मीर को 60-39, छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 53-32, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 47-28 और चंडीगढ़ ने केवीएस को 56-41 अंक से हराया।


 कबड्डी अंडर 19 (लड़के) में चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश को 44-18, गुजरात ने मध्य प्रदेश को 47-30, दिल्ली ने विद्या भारती को 40-22 और पंजाब ने चंडीगढ़ ने 36-10 अंक से पराजित किया। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 15-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed